शाओमी एमआई ए2 की पहली सेल आज, ऑफर्स और कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 16 Aug 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 Goes to on Sale in India for First Time Today via Amazon
Xiaomi Mi A2

    पिछले सप्ताह भारत में लांच हुए शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन एमआई ए2 पेश किया था और इस फोन की आज यानि 16 अगस्त को पहली सेल है। सेल के लिए 9 अगस्त 2018 से अमेजॉन पर प्री-ऑर्डर लिया जा रहा था। एमआई ए2 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से अमेजॉन और एमआई डॉट कॉम से होगी। यह फोन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ एक बैक कवर फ्री में मिलेगा। बता दें कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए एमआई ए1 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें एंड्रॉयड वन दिया गया है।

    एमआई ए2 की स्पेसिफिकेशन

    एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि एमआई ए1 में 625 प्रोसेसर था। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है और जल्द ही यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    एमआई ए2 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के साथ बैक कवर भी फ्री में मिलेगा। इस फोन के साथ ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इस फोन में भी एंड्रॉयड वन मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3010mAh की बैटरी है। कैमरे की खासियतों की बात करें तो कंपनी ने पहली बार अपने किसी फोन में लेंस चयन का विकल्प दिया है यानि आप फोटो क्लिक करते समय रियर पर मौजूद डुअल लेंस में से पहले या दूसरे किसी भी लेंस का चयन कर सकते हैं।

    एमआई ए2 की कीमत

    एमआई ए2 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5TB डाटा मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें