Xiaomi Mi A1 में आ रही हैं दिक्कतें, फिंगरप्रिंट नहीं कर रहा काम

शाओमी का कैमरे के लिए सबसे चर्चित स्मार्टफोन एमआई 1 में दिक्कत आने की शिकायत है। एक यूजर्स ने अमर उजाला को बताया कि उसके एमआई ए1 में फिंगरप्रिंट काम नहीं करने की दिक्कत आई है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई भी कई बार खुद ही डिस्कनेक्ट हो रही है।
नोएडा के एक यूजर ने बताया कि 15 दिन पुराने शाओमी एमआई ए1 में अचानक फिंगरप्रिंट सेंसर काम करना बंद कर दिया। उसने बताया कि फिंगरप्रिंट को एक्सेस करने परFingerPrint hardware not availableका पॉप अप नोटिफिकेशन मिला।
वहीं कई बार वाई-फाई ऑन होने के बाद भी स्क्रीन परNo internet Connectionका मैसेज मिला। यूजर ने बताया कि उसने फोन में मौजूद फीडबैक ऐप से इसके बारे में शिकायत भी की है लेकिन कंपनी की ओर से अभी कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं फोन में कई सारे ऐप के बार-बार क्रैश होने की भी शिकायत है।
ये भी पढ़ेंः
बता दें कि इसी साल सितंबर में भारत में लॉन्च हुआ था। इस फोन एंड्रॉयड वन के साथ लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने इस फोन के डुअल कैमरे की तुलना आईफोन 7 प्लस और वनपप्लस 5 से की।
ये भी पढ़ेंः जियो पर Airtel का बड़ा हमला, 93 रु. में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा
इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है इनमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। वहीं फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3080 एमएएच की बैटरी है। फोन की कीमत कटौती के बाद 13,999 रुपये है।