नए अवतार में आया दमदार कैमरे वाला Xiaomi Mi A1, इस दिन होगी सेल

शाओमी का सबसे दमदार कैमरे वाला स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 अब नए अवतार में भारत में आया है। कंपनी ने इस फोन को रेड कलर वेरियंट में लॉन्च किया है। इस नए अवतार की बिक्री 20 दिसंबर से होगी। वहीं इस नए वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। बता दें कि अभी हाल ही में कंपनी ने इस फोन की कीमत में 1 हजार रुपये की कटौती की है।
Xiaomi Mi A1 की स्पेसिफिकेशन

एमआई ए1 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फोन में डुअल कैमरा सेटअप है इनमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं जिनकी तुलना कंपनी ने आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 से की है।
कैमरे में 3.0 ब्यूटी मोड दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3080 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह फोन गर्म नहीं होगा। फोन की कीमत 14,999 रुपये थी, लेकिन अब इस फोन की कीमत हमेशा के लिए 13,999 रुपये हो गई है।