Xiaomi MI A1 भारत में हुआ लॉन्च, 15 हजार रुपये में देता है iPhone 7 प्लस को टक्कर

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Sep 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi MI A1 Launched in India with 12MP dual rear camera setup
Xiaomi MI A1

    शाओमी ने भारत में एमआई सीरीज का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन MI A1 लॉन्च कर दिया है। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसकी तुलना आईफोन 7 प्लस और वनपप्लस 5 से हो रही है। शाओमी ने इस फोन को गूगल के साथ मिलकर तैयार किया है। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

    ये भी पढ़ेंः जियो के 1GB डाटा खत्म होने के बाद भी ऐसे करें हाइस्पीड में डाउनलोडिंग

    शाओमी एमआई ए1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi MI A1
    Xiaomi MI A1

    एमआई ए1 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फोन में डुअल कैमरा सेटअप है इनमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं जिनकी तुलना कंपनी ने आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 से की है। कैमरे में 3.0 ब्यूटी मोड दिया गया है।

    विज्ञापन

    फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3080 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह फोन गर्म नहीं होगा। फोन में इस साल के अंत तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    12 सितंबर से होगी फोन की बिक्री

    Xiaomi MI A1
    Xiaomi MI A1

    फोन की कीमत 14,999 रुपये होगी। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। 200 जीबी 4जी डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा। फोन की बिक्री 12 सितंबर से फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें