शाओमी Mi 6 और Mi Max 2 की स्पेसिफिकेशन और कीमत का हुआ खुलासा

शाओमी एमआई 6 और एमआई मैक्स 2 इसी अप्रैल महीने में लॉन्च हो सकते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दोनों स्मार्टफोन को जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। इस वेबसाइट पर दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमतों का भी खुलासा किया गया है।
शाओमी Mi 6 की स्पेसिफिकेशन

इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो GFXBench पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 4 जीबी/6 जीबी रैम, 64/128 जीबी स्टोरेज, 5.1 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल), क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। (दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं)। इसमें 4,100 एमएएच की बैटरी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू है। फोन के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 19,000 रुपये हो सकती है।
शाओमी Mi मैक्स 2 की स्पेसिफिकेशन

एमआई मैक्स 2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल), 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज हो सकता है। साथ ही लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट, 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और NFC सप्रोट हो सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन के मई में लॉन्च होने की संभावना है।