4 जीबी रैम वेरियंट में आया शाओमी का यह डुअल कैमरे वाला फोन, जानें कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Nov 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi 6 4GB RAM Variant launched, Know price and specification
Xiaomi Mi 6

    शाओमी ने अपने स्मार्टफोन Xiaomi Mi 6 का नया वर्जन पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन को 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ अप्रैल में लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम वेरियंट में लॉन्च किया है।

    Xiaomi Mi 6 के 4 जीबी रैम वाले फोन की कीमत स्पेसिफिकेशन

    xiaomi mi 6
    xiaomi mi 6

    इस फोन में 5.15 इंच की डिस्प्ले, 6/4 जीबी रैम, 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज, 2.45GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे 2X जूम के साथ हैं। फोन में डुअल स्पीकर भी हैं। इसके अलावा फोन में 4G+, NFC, एमआई पे, ब्लूटूथ, 2.2 डुअल वाई-फाई हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन की कीमत की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 युआन यानी करीब 23,500 रुपये, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2299 चीनी युआन यानी करीब 23,000 रुपये, जबकि 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 2,899 युआन यानी करीब 27,000 रुपये है। इसके अलावा कंपनी ने एक और वेरियंट की Mi 6 Ceramic को लॉन्च किया जिसकी कीमत 2,999 युआन यानी करीब 28,000 रुपये है। हालांकि कंपनी ने इस फोन को अभी तक भारत में पेश नहीं किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें