रेडमी का 98-इंच वाला Smart TV Max हुआ लॉन्च, मिलेगा शानदार फीचर्स का सपोर्ट

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने रेडमी स्मार्ट टीवी मैक्स (Redmi Smart TV Max) को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्ट टीवी की खास बात यह है कि इसका डिस्प्ले 98 इंच का है, जो 4के एचडीआर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कंपनी ने इस टीवी में डॉल्बी साउंड सिस्टम के साथ कई सारे खास फीचर्स दिए हैं। हालांकि, रेडमी स्मार्ट टीवी मैक्स की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है।
शाओमी के लेटेस्ट रेडमी स्मार्ट टीवी मैक्स की कीमत चीनी युआन 19,999 (करीब 2,15,400 रुपये) है। इस टीवी की सेल 9 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले भारतीय बाजार में कम कीमत वाले कई स्मार्ट टीवी उतारे थे।
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस टीवी में 98 इंच का 4के एचडीआर डिस्प्ले दिया है, जो यूजर्स को सिनेमा हॉल का अहसास दिलाता है। साथ ही इस टीवी में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, चार जीबी रैम, 64 जीबी स्टरोरेज, 1.9GHz Amlogic T972 क्वाड कोड चिप और PatchWall UI का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में ब्लुटूथ, एचडीएमआई पोर्ट और वॉइस कंट्रोल सिस्टम मिला है।
यूजर्स को शानदार साउंड देने के लिए कंपनी ने इस टीवी में डॉल्बी + डीटीएस दिया है। इसके साथ ही इसमें स्पीकर के साथ बेस मौजूद हैं, जो बेहद शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं।
- Coronavirus: Amazon, Grofers, Big Basket ने अपनी सेवाएं की बंद, अब नहीं मिलेगी डिलीवरी
- कोरोना वायरस: ओप्पो, रियलमी और वीवो ने अस्थाई रूप से बंद किए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
- कोरोना वायरस: Bitdefender दुनियाभर के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को फ्री में देगी एंटरप्राइज ग्रेड साइबर सिक्योरिटी
- Redmi K30 Pro खास फीचर्स के साथ आज होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत