Xiaomi ने पेश किया 80 वॉट का वायरलेस चार्जर, 19 मिनट में 4000mAh की बैटरी फुल चार्ज

Xiaomi ने वायर चार्जिंग में फास्ट टेक्नोलॉजी देने के बाद अब वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक पेश की है। शाओमी ने 80W का फास्ट वायरलेस चार्जर पेश किया है जो 4000एमएएच की बैटरी को महज 19 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। कंपनी ने इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के बारे में चाइनीज सोशल साइट Weibo पर साझा की है।
शाओमी ने अपने इस प्रोडक्ट को लेकर कहा है कि वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी नए जमाने में क्रांतिकारी साबित होगी और वायर चार्जिंग को खत्म करेगी। शाओमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मोडिफाइड Mi 10 Pro को 80 वॉट के वायरलेस चार्जर से चार्ज होते हुए देखा जा सकता है।
फिलहाल बाजार में ऐसा कोई स्मार्टफोन नहीं है जिसमें 80 वॉट की फास्ट वायरलेस चार्जिंग मिल रही हो। शाओमी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि महज आठ मिनट में फोन की बैटरी 10-50 फीसदी तक चार्ज हो जाती है, वहीं फुल चार्ज होने में 19 मिनट का वक्त लगता है।
बता दें कि इसी साल मार्च में शाओमी ने 40W का वायरलेस चार्जर पेश किया था। उसके बाद मई 2020 में कंपनी ने Mi 30W वायरलेस चार्जर लॉन्च किया था और फिर अगस्त में Mi 10 Ultra को 50W के वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया था। इस फोन में 120W का वायर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
- Samsung Galaxy S20 FE Review: 50,000 रुपये की रेंज में कितना खरा उतरता है यह फोन
- 128GB मेमोरी के साथ Infinix Hot 10 भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम
- 2500-3000 रुपये में 5G स्मार्टफोन बेचेगी रिलायंस जियो, 2G ग्राहकों को लुभाने की कोशिश
- 3,232 रुपये में 32 इंच के Smart TV को खरीदने का मौका आज, जानें सेल का समय