Xbox Series S की लॉन्चिंग तारीख आई सामने, टीजर भी हुआ रिलीज

Xbox Series S कॉन्सोल की लॉन्चिंग 10 नवंबर को होगी। इसकी जानकारी माइक्रोसॉफ्ट ने एक टीजर के जरिए दे दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स सीरीज एस का एक वीडियो टीजर जारी किया है। Xbox Series S में नेक्स्ट जेनरेशन की परफॉर्मेंस मिलेगी।
कहा जा रहा है कि यह एक्सबॉक्स 1440 पिक्सल पर 120 फ्रेम प्रति सकेंड को सपोर्ट करेगा। एक्सबॉक्स सीरीज एस के साथ ही Xbox Series X की भी लॉन्चिंग होगी। दोनों कॉन्सोल में पुराने Xbox One, Xbox 360 और ऑरिजनल Xbox का सपोर्ट मिलेगा।
वीडियो टीजर के साथ ही कंपनी ने बताया है कि यह कॉन्सोल अब तक का सबसे छोटा एक्सबॉक्स कॉन्सोल होगा। पहले मॉडल के मुकाबले इसकी साइज 60 फीसदी तक कम होगी। दोनों नई एक्सबॉक्स सीरीज 512 जीबी की कस्टम NVMe एसएसडी के साथ आएंगी। कंपनी ने गेम के मौजूदा बाजार को ध्यान में रखते हुए स्टोरेज को बढ़ाने का फैसला लिया है। नई एक्सबॉक्स में 4के अपस्केलिंग की भी सुविधा मिलेगी।
Xbox Series S की कीमत
एक्सबॉक्स एस सीरीज की कीमत $299 यानी करीब 22,000 रुपये हो सकती है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक ट्वीट में जानकारी दी है। बता दें कि साल 2016 में लॉन्च हुए Xbox One S की कीमत भी $299 रुपये ही थी, हालांकि इसका डिजिटल वर्जन $249 यानी करीब 18,300 रुपये में बेचा गया।
कॉन्सोल के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट फैमिली सेफ्टी एफ भी पेश करेगी जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करेगा। इस एप के जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों की गेमिंग गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। सभी डिवाइस पर गेमिंग की एक्टिविटीज एक ही एप में सिंक होगी। पैरेंट्स एप में बच्चों के लिए गेम खेलने का वक्त भी तय कर सकेंगे।
- फर्जी शॉपिंग वेबसाइट और एप्स से सावधान, इन 5 वजहों से ऑनलाइन ऑर्डर करना पड़ सकता है भारी
- कोरोना कॉलर ट्यून से परेशान हैं यूजर्स, छह महीने बाद भी गूगल से पूछ रहे हटाने के तरीके
- 15 सितंबर को होगा एपल का Time Flies इवेंट, नई वॉच और आईपैड हो सकते हैं लॉन्च
- इसी साल 10 करोड़ सस्ते 4G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा रिलायंस जियो: रिपोर्ट