अब स्मार्टफोन से साफ कर सकेंगे नाक के बाल, आ गया अनोखा ट्रिमर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 03 Feb 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
World's first Smartphone nose hair trimmer launched in Japan
Smartphone nose-hair trimmer

    जापान हमेशा से नए अविष्कारों के लिए जाना जाता रहा है। वैसे तो अभी दुनियाभर के स्मार्टफोन यूजर्स स्मार्टफोन नोज हेयर ट्रिमर के लिए तैयार नहीं है लेकिन जापान ने एक ट्रिमर तैयार किया है जिसे स्मार्टफोन के यूएसबी पोर्ट में लगाकर नाक के बाल साफ किए जा सकेंगे। ट्रिमर कोewwwनाम दिया गया है और इसेthanko.jpपर लिस्ट किया गया है।

    इस ट्रिमर में एक USB कनेक्टर लगा है जिसे आईफोन और एंड्रॉयड फोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। ऐसे में अगर आपको सैलून में जाने का टाइम नहीं भी मिलता है तो आप कहीं भी दो मिनट रूक कर नाक के बाल साफ कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    हालांकि इस खास ट्रिमर की बिक्री फिलहाल केवल जापान में हो रही है और इसकी कीमत 1,480 चीनी यूआन यानी करीब 15,066 रुपये है। बता दें कि इससे पहले थैंको नाम की साइट पर पॉकेट वॉशिंग मशीन जैसे अनोखे गैजेट बिक चुके हैं। वहीं इसके भारतीय बाजार में आने की अभी कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें