अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Vivo X21

वीवो का नया इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोनVivo X2129 मई को भारत में लॉन्च होने वाला है। इसी साल में मार्च में वीवो ने वीवो एक्स21 को चीन में Vivo X21 UD के नाम से पेश किया था। इस फोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। फोन की लॉन्चिंग के लिए कंपनी मीडिया इनवाइट भी भेज रही है। वीवो एक्स21 में भी वनप्लस 6 की तरह एंड्रॉयड पी का बीटा वर्जन मिलेगा।
Vivo X21 की स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी।
जहां तक Vivo X21 के कैमरे का सवाल है तो इसमें डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ 3D मैपिंग, फेस अनलॉक मिलेगा। फोन में 3200mAh की बैटरी है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में फोन में 4G LTE, ़डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0 और हेडफोन जैक मिलेगा।