Upcoming Smartphone: इस महीने भारत में धमाल मचाने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
Micromax In 2B को इस महीने बजट में फोन की तलाश करने वालों के लिए लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ Unisoc T610 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन को एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

विस्तार
इस महीने भारतीय बाजार में कई सारे स्मार्टफोन आने वाले हैं जिनमें सैमसंग से लेकर शाओमी और रियलमी से लेकर वनप्लस तक के फोन शामिल हैं। इस महीने घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स भी अपना एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। आइए एक नजर डालते हैं इस महीने लॉन्च होने वाले कुछ संभावित फोनकी लिस्ट पर...OnePlus Nord 2OnePlus ने हाल ही में Nord CE को भारत में लॉन्च किया है जो कि मिडरेंज के ग्राहकों के लिए है। अब खबर है कि OnePlus Nord 2 को जल्द ही भारत बाजार में उतारा जाएगा। इस फोन में मीडियाटेक का 5जी प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा इसकी डिजाइन OnePlus 9 सीरीज जैसी हो सकती है। फोन की कीमत 30,000 रुपये के करीब होगी।
Samsung Galaxy M22
Samsung Galaxy M22, Samsung Galaxy A22 का री-ब्रांडेड वर्जन है। फोन को हाल ही में गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। Samsung Galaxy M22 की लॉन्चिंग भारत में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर और 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकती है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Micromax In 2B
Micromax In 2B को इस महीने बजट में फोन की तलाश करने वालों के लिए लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ Unisoc T610 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन को एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Redmi 10 सीरीज
Redmi 10 सीरीज भी इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाली है। यह सीरीज रेडमी 9 सीरीज का अपग्रेडेड सीरीज होगी। इस सीरीज के तहत Redmi 10A और Redmi 10 Power को लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमतें 10,000 से 20,000 के बीच होंगी।
Realme GT 5G Master Edition
रियलमी का कैमरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT भी इसी महीने भारत में लॉन्च होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसमें 4500mAh की बैटरी हो सकती है जो 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- Facebook: ये नौ एप्स चुरा रहे हैं फेसबुक यूजर्स का पासवर्ड, तुरंत करें फोन से डिलीट
- सुरक्षा में सेंध: लॉन्चिंग के दिन ही हैक हुआ ट्रंप को सपोर्ट करने वाला सोशल मीडिया एप GETTR, पांच लाख के पार पहुंची यूजर्स की संख्या
- iPhone 13: आईफोन 12 के मुकाबले मिलेगा बड़ा वायरलेस चार्जिंग पैड का सपोर्ट
- 24 घंटे बैटरी बैकअप के साथ LG Tone Free HBS-FN7 हुआ लॉन्च