यूपी का सीएम कोई भी हो, उनके पास होने चाहिए ये 4 स्मार्टफोन

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Mar 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
up cm to must use these mobile phones
seven cm - फोटो : amarujala

    आम लोगों की तरह फोन भी देश-दुनिया के नेताओं की लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन गया है। हालांकि आम आदमी कोई भी फोन रख सकता है लेकिन पहले नेताओं की गाड़ियों को लेकर चर्चाएं होती थीं लेकिन अब उनके फोन भी चर्चा के विषय बने हुए हैं, चाहे वह पीएम मोदी का आईफोन 5 हो या ओबामा का ब्लैकबेरी या पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ का ब्लैकबेरी फोन हो। नेताओं के फोन में सिक्योरिटी एक बड़ा मसला होता है। तो चलिए एक नजर यूपी के होने वाले सीएम के संभावित मोबाइल पर नजर डालते हैं।

    स्टेटस की बात है आईफोन

    आईफोन
    आईफोन

    आईफोन रखना आजकल स्टेटस की बात हो गई। ऐसे में कोई भी नेता एक आईफोन तो रखता ही है। यूपी के सीएम भी आईफोन का कोई भी मॉडल, मसलन आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस रखते हैं तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होगी। साथ ही आईफोन में सिक्योरिटी का भी खतरा कम ही रहता है।

    विज्ञापन

    सिक्योरिटी की गारंटी ब्लैकबेरी

    ब्लैकबेरी की-वन
    ब्लैकबेरी की-वन - फोटो : Android Central

    नेताओं की फोन पर हुई बातचीत के लीक होने का काफी खतरा रहता है। कई हैकर्स नेताओं के फोन को हैक करने की फिराक में लगे रहते हैं। ऐसे में ब्लैकबेरी का फोन बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि ब्लैकबेरी ने तो अब फोन का प्रोडक्शन बंद कर दिया है ऐसे में ब्लैकबेरी का आखिरी फोन की-वन यूपी के सीएम के हाथ में देखा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सदाबहार नोकिया 3310

    नोकिया
    नोकिया - फोटो : source/twitter

    आम तौर पर नेता उम्रदराज होते हैं, इसलिए वे उतना टेक्नोफ्रेंडली नहीं होते हैं। स्मार्टफोन को ऑपरेट करने में उन्हें परेशानी हो सकती है। इस लिहाज से फीचर फोन उनके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इस कड़ी में नोकिया 3310 का पहला नाम है जो यूपी के सीएम के पास हो सकता है। ऐसे फोन में सिक्योरिटी को लेकर भी कोई खतरा नहीं रहता है क्योंकि इन्हें ट्रैक करना मुश्किल है। इनकी बैटरी लाइफ अच्छी होती है।

    सैमसंग गैलेक्सी एस8

    गैलेक्सी एस8
    गैलेक्सी एस8

    जहां तक फोन का सवाल है तो अब सभी कंपनियां अपने फोन को पहले से ज्यादा सिक्योर बना रही है। हाल ही में सैमसंग के अपकमिंग फोन गैलेक्सी एस8 को लेकर खबर है कि इसमें आइरिस स्कैनर के साथ फेशियल रिकग्निशन यानी चेहरे पहचानने वाले फीचर होंगे। यूपी के सीएम के पास यह भी फोन हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें