Toreto Thunder Pro रिव्यू: शानदार बैटरी के साथ जबरदस्त Bass का कॉम्बिनेशन

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Sat, 30 Mar 2019 04:19 PM IST
Toreto Thunder Pro Wireless headsets Review in Hindi
Toreto Thunder Pro - फोटो : amar ujala

    टोरेटो (Toreto) ने इसी साल फरवरी में भारत में ने भारत मे अपने दो नए वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन पेश किए थे जिनमें थंडर प्रो (Thunder Pro) और एक्सप्लोसिव प्रो शामिल हैं। इनमें से थंडर प्रो हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 1 महीने तक इस्तेमाल किया तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है टोरेटो का यह वायरलेस हेडफोन?

    टोरेटो थंडर प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    सबसे पहले कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 2,999 रुपये है। यह एक ही कलर वेरियंट क्लासिक ब्लैक में मौजूद है। अब स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा इस हेडफोन में माइक का भी सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से कॉलिंग भी कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ऑक्स केबल का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से आप अपने फोन को हेडफोन जैक की मदद से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है। इसके साथ आपको 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। इसके ब्लूटूथ की रेंज 10 मीटर है। हेडफोन के साथ बॉक्स में आपको एक ऑक्स केबल, एक माइक्रो यूएसबी चार्जिंग केबल, वारंटी और यूजर गाइड मिलेंगे।

    Toreto Thunder Pro रिव्यू: शानदार बैटरी के साथ जबरदस्त Bass का कॉम्बिनेशन

    टोरेटो थंडर प्रो की डिजाइन

    इस हेडफोन की डिजाइन अच्छी है। इसकी बॉडी रेक्सिन, प्लास्टिक और लोहे की है। हेडफोन के दाहिनी ओर तीन बटन दिए गए हैं जिनमें वॉल्यूम अप-डाउन और प्ले-पॉज बटन है। साथ ही इसी ओर माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी है। थंडर प्रो के साथ लुक वाइज आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है। इसके अलावा यह कंफर्टेबल और हल्का भी है। हेडफोन को बनाने में बढ़िया क्वालिटी की मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।

    Toreto Thunder Pro रिव्यू: शानदार बैटरी के साथ जबरदस्त Bass का कॉम्बिनेशन

    टोरेटो थंडर प्रो का परफॉर्मेंस

    बैटरी-

    इस हेडफोन को फुल चार्ज करने में 3.20 घंटे का वक्त लगता है, हालांकि लगातार म्यूजिक प्ले करने पर बैटरी आपको 6 घंटे तक का बैकअप देती हैं, वहीं यदि आप थोड़ा-थोड़ा ब्रेक लेकर इसे इस्तेमाल करते हैं तो आपको बैटरी बैकअप 8-10 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।

    ऑडियो-

    इस हेडफोन का ऑडियो शानदार है और यदि आपको ज्यादा बास पसंद है तो यह हेडफोन आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस हेडफोन का ऑडियो लेवल बहुत है। ऐसे में यह ज्यादा वॉल्यूम और कम वॉल्यूम पसंद करने वाले दोनों तरह के लोगों के लिए परफेक्ट है। इस हेडफोन का बास हमें खासतौर पर पसंद आया। फुल वॉल्यूम करने भी पर झनझनाहट या ऑडियो के फटने जैसी समस्या नहीं है। साथ ही अधिक देर तक लगातार इस्तेमाल करने पर यह गर्म नहीं होता है।

    Toreto Thunder Pro रिव्यू: शानदार बैटरी के साथ जबरदस्त Bass का कॉम्बिनेशन

    कॉलिंग-

    इस हेडफोन में कॉलिंग की सुविधा दी गई है, लेकिन यह उतना कारगर नहीं है, क्योंकि इसमें दिया गया माइक बढ़िया काम नहीं करता है। इस हेडफोन पर बात करते समय फोन को हाथ में लेना पड़ता है और काफी करीब रखना पड़ता है। कॉलिंग के दौरान यह दिक्कत होती है कि आप जिससे बात कर रहे होते हैं उसकी आवाज आपको मिलती है लेकिन आपकी आवाज उनतक नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में यदि आप इस हेडफोन को कॉलिंग के लिहाज से खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो हम आपको इसका सुझाव नहीं देंगे। लेकिन यदि आप म्यूजिक सुनने या फिल्म देखने के लिए इसका इस्तेमाल करने वाले हैं तो यह हेडफोन आपके लिए परफेक्ट है। केवल कॉलिंग को छोड़ दें तो यह हेडफोन हर मामले में शानदार है।

    Toreto Thunder Pro रिव्यू: शानदार बैटरी के साथ जबरदस्त Bass का कॉम्बिनेशन

    कनेक्टिविटी-

    इसकी अच्छी बात यह है कि यदि इसकी बैटरी खत्म हो गई है तो भी आप काफी देर तक ऑक्स केबल की मदद से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे फोन या लैपटॉप से कनेक्ट करने में कोई परेशानी नहीं होती है।

    Toreto Thunder Pro रिव्यू: शानदार बैटरी के साथ जबरदस्त Bass का कॉम्बिनेशन

    कमी-

    इस हेडफोन में एक कमी है जिसे कंपनी को दूर करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर यदि आप इस हेडफोन को इस्तेमाल करते हैं और म्यूजिक को बंद कर देते हैं तो इस दौरान आपको एक सनसनाहट सुनाई देती जो कि बहुत ही परेशान करने वाली बात है। दूसरी दिक्कत यह है कि इस्तेमाल के दौरान यदि आप स्पीकर के बाहरी हिस्से को थोड़ा भी टच करते हैं तो एक आवाज आती है जो बहुत ही अजीब है। कंपनी को इस पर काम करना चाहिए। यह क्वालिटी चेक में लापरवाही के कारण भी हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें