एंड्रॉयड पाई 9.0 के साथ टेक्नो ने लॉन्च किया CAMON iSKY 3

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Mar 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Tecno CAMON iSKY 3 launched in India at Rs 8,599, Know specifications
Tecno Camon isky 3

    ट्रांजिशन इंडिया ने होली के खास मौके पर अपने टेक्नो ब्रांड का नया स्मार्टफोन CAMON iSKY 3 भारत में पेश किया है। कैमन आईस्काई 3 टेक्नो का पहला स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड पाई 9.0 के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। साथ ही कंपनी का दावा है कि कम रौशनी में भी यह फोन शानदार फोटो क्लिक करने में माहिर है।

    इसके अलावा फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन

    CAMON iSKY 3 की स्पेसिफिकेशन

    CAMON iSKY 3 में 6.2 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन का वजन 150 ग्राम है और यह 4 कलर वेरियंट मिडनाइट ब्लैक, एक्वा ब्लू, शैंपेन गोल्ड और निबूला ब्लैक में मौजूद है। फोन की बिक्री रिटेल स्टोर से हो रही है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित HiOS 4.6 है। फोन में 2.0 Ghz का क्वॉडकोर प्रोसेसर है, हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है। टेक्नो कैमन आईस्काई 3, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    एंड्रॉयड पाई 9.0 के साथ टेक्नो ने लॉन्च किया CAMON iSKY 3

    CAMON iSKY 3 का कैमरा

    इस फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है जो कि लो-लाइट फोटोग्राफी में काफी मददगार साबित होगा। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ 4x डिजिटल जूम मिलेगा इस फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का एआई कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे के साथ 6 ब्यूटी मोड मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए दोनों सिम कार्ड में 4G VoLTE का सपोर्ट है और इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में आपको एआई फेस अनलॉक और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसकी कीमत 8,599 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें