चोरी हुए iPhone पर दिखेगा 'ट्रैक हो रहा है फोन, स्टोर पर वापस कर दें' का मैसेज
चोरी हुए आईफोन पर दिखेगा स्टोर पर लौटाने का मैसेजचोरी हुआ आईफोन की होगी लगातार ट्रैकिंगडिसेबल कर दिया जाएगा आईफोन

विस्तार
फोन को चोरी करने कम कीमत पर बेच देना आम बात हो गई है और यह हालत सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में है। पिछले साल कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिनमें दावा किया गया था कि एपल के स्टोर से आईफोन चोरी हुए हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि राह चलते लोगों के हाथ से फोन छीन लिया जाता है, लेकिन अब फोन चोरी करके बेचना आसान नहीं है।
यदि आपको लगता है कि आप चोरी करके आईफोन बेच देंगे तो भूल जाइए, क्योंकि एपल अब चोरी हुए आईफोन की स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाएगा जिसमें लिखा होगा 'कृपया फोन को एपल के स्टोर पर वापस कर दें। डिवाइस को डिसेबल कर दिया गया है और इसे ट्रैक किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों को इसके बारे में अलर्ट कर दिया गया है।'
इसकी जानकारी एक ट्विटर यूजर ने दी है, हालांकि ऐसे मैसेज से चोर पूरी तरह से तो शायद ही डरने वाले हैं लेकिन उनके मन में ट्रैकिंग को लेकर थोड़ा डर जरूर होगा। वैसे इस फीचर के बारे में एपल ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान अभी नहीं दिया है।
बता दें कि इस साल एप के पांच आईफोन आने हैं जिनमें से iPhone SE 2020 लॉन्च हो गया है और आईफोन 12 सीरीज इस साल के अंत तक लॉन्च होगी। कहा जा रहा है कि आईफोन 12 सीरीज के तहत iPhone 12, iPhone 12 Max, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max लॉन्च होंगे।