Sony Xperia कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन इसी साल होगा लॉन्च, डुअल कैमरा के साथ मिलेगी 5.5 इंच की डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Sony Xperia Compact Phone with 5 and 5 Inch Display may Launch This Year
Sony Xperia Compact - फोटो : OnLeaks

    सोनी की एक्सपीरिया सीरीज के स्मार्टफोन बाजार में शायद ही आपको फिलहाल देखने को मिलेंगे लेकिन कंपनी जल्द ही वापसी की तैयारी में लग गई है। Sony Xperia सीरीज के नए स्मार्टफोन को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि सोनी का यह Sony Xperia फोन एक कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Sony Xperia के नए फोन में डु्अल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का मिलेगा। सोनी के नए फोन की लॉन्चिंग Xperia Compact series के तहत हो सकती है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी। फोन के बैक पैनल पर कंपनी का लोगो भी देखने को मिलेगा।

    विज्ञापन

    टिप्सटर Steve Hemmerstoffer के मुताबिक रियर में 13 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। कहा जा रहा है कि डिस्प्ले में बेजल काफी कम मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए Sony Xperia के नए फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के लेफ्ट में वॉल्यूम बटन, कैमरा बटन और पावर बटन मिलेगा। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। Sony Xperia सीरीज के नए फोन का मुकाबला iPhone 12 mini से होगा जिसमें 5.4 इंच की डिस्प्ले है, हालांकि कीमत आईफोन के मुकाबले काफी कम होगी। फोन को स्नैपड्रैगन 775 प्रोसेसर मिलेगा।

    बता दें कि कुछ दिन पहले सोनी के नए स्मार्टफोन Sony Xperia III के फीचर्स भी लीक हुए थे जिसमें दावा किया गया था कि फोन को 6 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 होगा। फोन का डिस्प्ले फ्लैट डिजाइन वाला होगा। फोटोग्राफी को लेकर दावा किया गया था कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन लेंस 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा भी 8 मेगापिक्सल का होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें