दमदार कैमरा और 4K डिस्प्ले के साथ Sony Xperia 1 V लॉन्च, इसमें है Exmor T इमेज सेंसर, जानें कीमत
फोन में फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप के साथ Exmor T इमेज सेंसर भी दिया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड सोनी ने अपने नए फोन Sony Xperia 1 V को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 4K डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। वहीं फोन में फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप के साथ Exmor T इमेज सेंसर भी दिया गया है। फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं Sony Xperia 1 V की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...
नए लॉन्च किए गए Sony Xperia 1 V को यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया है। फोन की कीमत 1,399 डॉलर (लगभग 1,14,700 रुपये) है। यह ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन सिंगल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है।
Sony Xperia 1 V में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 21:9 CinemaWide 4K HDR, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। एक्सपीरिया 1 वी एक नए एक्समोर टी इमेज सेंसर के साथ आता है।
- दमदार कैमरा और 4K डिस्प्ले के साथ Sony Xperia 1 V लॉन्च, इसमें है Exmor T इमेज सेंसर, जानें कीमत
- Google Pixel 7a Unboxing: गूगल का सबसे सस्ता फोन, देखें डिजाइन और फीचर्स
- Google I/O 2023: गूगल का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट आज, पहला पिक्सल फोल्ड फोन होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव
- 200MP कैमरा और 1TB स्टोरेज के साथ Realme 11 Series लॉन्च, डिजाइन के साथ डिस्प्ले भी है शानदार, जानें कीमत