सोनी ने भारत में लॉन्च किया अपना पार्टी स्पीकर Sony SRS-XV800, 25 घंटे तक चलेगी बैटरी
Sony SRS-XV800 के साथ क्लियर और तेज आवाज का दावा है। Sony SRS-XV800 के साथ पावरफुल बास मिलेगा। इसके अलावा यह एक पोर्टेबल स्पीकर है यानी आप इसे लेकर कहीं भी आ-जा सकते हैं।Sony SRS-XV80 एक ओपनीडायरेक्शनल पार्टी स्पीकर है।

विस्तार
Sony इंडिया ने अपने नए पार्टी स्पीकर Sony SRS-XV800 को लॉन्च कर दिया है। Sony SRS-XV800 के साथ क्लियर और तेज आवाज का दावा है। Sony SRS-XV800 के साथ पावरफुल बास मिलेगा। इसके अलावा यह एक पोर्टेबल स्पीकर है यानी आप इसे लेकर कहीं भी आ-जा सकते हैं।
Sony SRS-XV800 एक ओपनीडायरेक्शनल पार्टी स्पीकर है। इसमें चार ट्वीटर्स हैं जिन्हें लेकर पंची बास और क्लियर ऑडियो का दावा है। Sony SRS-XV800 के साथ 25 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग भी मिलती है जिसे लेकर दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 3 घंटे का बैकअप मिलेगा।
Sony SRS-XV800 को आप अपने स्मार्ट टीवी, मोबाइल, टैबलेट आदि से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें साउंड बूस्टर टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह कंटेंट के अनुसार ऑडियो क्वालिटी एडजस्ट करता है।
SRS-XV800 को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। इसमें ब्लूटूथ और फास्ट पेयरिंग मिलती है। इसमें एलईडी लाइट्स भी दी गई हैं। सोनी के इस स्पीकर आप सोनी म्यूजिक और Fiestable एप से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसमें डीजे इफेक्ट्स, कैरोअके भी मिलता है।
SRS-XV800 को लेकर सोनी ने दावा किया है यह रिसाइकल प्लास्टिक से बना है। Sony SRS-XV800 को सोनी के स्टोर के अलावा ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 49,990 रुपये रखी गई है।
- Review: इन पांच मामलों में Nothing Phone 2 से बेहतर है iQoo Neo 7 Pro, कीमत भी है 10 हजार कम
- एपल ने आईओएस, आईपैड और मैकओएस के लिए जारी किया नया अपडेट, मिलेंगे कई नए फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड
- Vi ने लॉन्च किए दो नए प्लान, शुरुआती कीमत 198 रुपये
- Honor Magic V2: सबसे पतला फोल्डेबल फोन लॉन्च, इसमें है 7.92 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले