Sony ने CES 2018 में लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, जानें खासियत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 08 Jan 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
Sony launched 3 new smartphones at CES 2018, including Xperia XA2 Ultra, XA2 and L2
Sony Xperia XA2 Ultra, XA2 and L2

    सोनी ने लॉस वेगास में चल रहे CES 2018 में अपने तीन नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Xperia XA2, Xperia XA2 Ultra और Xperia L2 शामिल हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। इन फोन में से एक्सपीरिया XA2 और एक्सपीरिया XA2 अल्ट्रा की बिक्री फरवरी से शुरू होगी, वहीं एक्सपीरिया L2 की बिक्री इसी महीने से होगी। XA2 सिल्वर, ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर वेरियंट में, वहीं Xperia L2 ब्लैक, गोल्ड और पिंक कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    Sony Xperia XA2 Ultra की स्पेसिफिकेशन

    Sony Xperia Ultra XA2
    Sony Xperia Ultra XA2

    एक्सपीरिया XA2 अल्ट्राम में 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 23 मेगापिक्सल का सोनी Exmor RS रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा (8+16), स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 32GB और 64GB स्टोरेज, 4GB रैम, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 3850mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन

    Xperia XA2 की स्पेसिफिकेशन

    Sony Xperia XA2
    Sony Xperia XA2

    Xperia XA2 में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, स्नैड्रैगन 630 प्रोसेसर, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 3 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन में 3300mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xperia L2 की स्पेसिफिकेशन

    Xperia L2 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 3300mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें