ये है Google-Levi’s की स्मार्ट जैकेट, जानें कीमत और खासियत

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Mar 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
smart jacket by Google and Levis
गूगल स्मार्ट जैकेट

    अभी तक आप स्मार्ट फोन यूज कर रहे हैं लेकिन इस साल के अंत तक आप स्मार्ट जैकेट भी पहनकर घूम सकते हैं। दरअसल गूगल और Levi’s ने मिलकर एक कनेक्टेड स्मार्ट जैकेट बनाया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस है।

    यह गूगल के प्रोजेक्ट jacquard का पहला कमर्शियल कनेक्टेड जैकेट होगा जो टचक्रीन तकनीक से लैस होगा। यह जैकेट साल 2017 के अंत तक बाजार में आ सकता है। दरअसल इस जैकेट को कंडक्टीव फाइबर्स से तैयार किया गया है। यह जैकेट आपके स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए जुड़ा होगा।

    विज्ञापन

    यह जैकेट उन बाइक राइडर्स के लिए काफी मददगार होगा। यह आपके फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन को भी बताएगा और आपको रास्ता भी बताएगा। इस जैकेट के पहनने के बाद आप मोबाइल को जेब से निकाले बिना बात भी कर सकते हैं। जैकेट में लगे टैग को निकालकर इस धोया भी जा सकेगा। इस जैकेट की कीमत 350 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 23,000 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें