सैमसंग जल्द ही लाएगा फोल्डेबल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी X

साउथ कोरिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही फोल्डेबल स्क्रीन वाला अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी गैलेक्सी एस और गैलेक्सी नोट सीरीज के बाद इस स्मार्टफोन को गैलेक्सी एक्स के नाम से पेश करेगी।
अगर सैमसंग इस स्मार्टफोन को लॉन्च करता है तो ये अबतक की किसी स्मार्टफोन कंपनी द्वारा पेश की गई सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी होगी। माना जा रहा है कि सैमसंग एक्स सीरीज स्मार्टफोन की स्क्रीन मुड़ने वाली स्क्रीन होगी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें : ऐसे रिकॉर्ड करें अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की स्क्रीन
दी इन्क्विजिटर की रिपोर्ट की माने तो सैमसंग का ये स्मार्टफोन हाईब्रिड स्मार्टफोन होगा। कंपनी इसे जल्द ही दुनिया के सामने पेश करेगी, हालांकि इसका प्रोडक्शन कंपनी 2019 तक शुरू करेगी। रिपोर्ट की माने तो इसमें 6जीबी का रैम और 4के डिस्प्ले मौजूद होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। बात दें कि सैमसंग ने 2015 में ऐलान किया था कि वह मुड़ने वाला स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और जल्द ही इसे दुनिया के सामने पेश करेगा।