Samsung का मदर्स डे ऑफर, गैलेक्सी जेड फ्लिप और एस20 सीरीज पर मिलेंगे शानदार ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 07 May 2020 09:47 AM IST
Samsung mother's day 2020 offer big discount on galaxy z flip and s20 series know all in detail
Samsung India - फोटो : Samsung India

    मदर्स डे 2020 (Mother's Day 2020) को आने में कुछ ही दिन रह गए हैं। इससे पहले ही कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने अपने ग्राहकों के लिए मदर्स डे ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को हाल ही लॉन्च हुए ईयरबड्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी गैलेक्सी एस20 सीरीज के ग्राहकों को सैमसंग केयर प्लस की सेवा 50 फीसदी के डिस्काउंट पर देगी।

    सैमसंग के लेटेस्ट ऑफर के तहत ग्राहकों को गैलेक्सी जेड फ्लिप के साथ 11,300 रुपये के ईयरबड्स सिर्फ 3,999 रुपये में मिलेंगे। इसके अलावा गैलेक्सी एस20 सीरीज के साथ सैमसंग केयर प्लस सेवा को सिर्फ 1,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। इस सेवा में कंपनी ग्राहकों को वारंटी पैक, स्क्रीन प्रोटेक्शन पैक और एक्सीडेंटल डैमेज की सुविधा देगी। वहीं, इन सभी प्रोटेक्शन पैक की अवधि एक वर्ष की है।

    अन्य ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को गैलेक्सी जेड फ्लिप खरीदने पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ गैलेक्सी एस20 की खरीदारी करने पर 5,000 रुपये का अपग्रेड ऑफर भी दिया जाएगा।

    आपको बता दें कि सैमसंग का मदर्स डे ऑफर 4 से लेकर 15 मई तक चलेगा। इस दौरान ग्राहकों को गैलेक्सी जेड फ्लिप और गैलेक्सी एस20 सीरीज के डिवाइस को खरीदने पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे।

    सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी जेड फ्लिप में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं मुड़ने के बाद 1.1 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। दूसरी डिस्प्ले से आप नोटिफिकेशन, समय देख सकते हैं और म्यूजिक को प्ले और पॉज भी कर सकते हैं। फोन का वजन 183 ग्राम है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 7 नैनोमीटर का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज है।

    सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ2.4 है। वहीं रियर पैनल पर दो कैमरे हैं। दोनों 12 मेगापिक्सल के हैं। इसमें एक लेंस वाइड एंगल और दूसरा अल्ट्रा वाइड है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा।

    और पढ़ें...