सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 4G टैबलेट, कीमत 10,000 रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 04 Jan 2018 03:00 PM IST
Samsung Galaxy Tab A 7.0 Lunched in India at Rs 9,500
Samsung Galaxy Tab A 7.0

    दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने भारत में अपना नया 4जी टैबलेटSamsung Galaxy Tab A7.0लॉन्च किया है। यह टैबलेट ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा और गैलेक्सी टैब ए7.0 की बिक्री 5 जनवरी 2018 से अमेजॉन इंडिया पर होगी। तो आइए जानते हैं इस सस्ते 4जी टैबलेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

    सैमसंग टैबलेट गैलेक्सी टैब ए 7.0 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Tab A 7.0
    Samsung Galaxy Tab A 7.0

    इस टैबलेट में 7 इंच की डिस्प्ले, 1.5GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1.5GB रैम और 8GB की स्टोरेज है जिसे 200 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इस टैब में 4000mAH की बैटरी है जो कि वीडियो प्ले के लिए 9 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।

    टैब के कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS और माइक्रो-USB है। इसकी कीमत 9,500 रुपये है।

    ये भी पढ़ेंः फ्लिपकार्ट न्यू ईयर सेल, 10,000 रु. से कम में 3GB रैम के साथ मिल रहे ये 5 स्मार्टफोन

    इसके खासियत की बात करें तो इसमें किड्स मोड दिया गया है जिसमें बच्चों और उनकी शिक्षा से जुड़े कंटेंट हैं। इसके अलावा इस टैब पर पैरेंट्स का भी कंट्रोल होगा और वे अपने हिसाब से बच्चों को ऐप का एक्सेस दे सकेंगे।

    और पढ़ें...