MWC में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस9, ये होंगे फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 11 Jan 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S9 set to launch in MWC 2018
Samsung Galaxy S9

    अगर आप सैमसंग के फैन हैं और कंपनी के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। सैमसंग ने इस फोन के लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। सैमसंग के मोबाइल चीफ डीजे कोह ने बताया है कि गैलेक्सी एस9 बर्सिलोना में 26 फरवरी से शुरू होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च होगा।

    हालांकि कोह ने फोन के बारे में कुछ खास जानकारी शेयर नहीं की, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉन्चिंग इवेंट में ही फोन की बिक्री की तारीख का खुलासा होगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि यह गैलेक्सी एस9 लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) में लॉन्च होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    विज्ञापन

    इससे पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग इस बार भी दो फ्लैगशिप स्मार्टफोनो लॉन्च करेगा जिसमें गैलेक्सी एस S9 और गैलेक्सी S9+ शामिल हैं। S9 में 5.8 इंच की डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होगी। वहीं एस9 प्लस में 6.2 इंचकी डिस्प्ले हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें