भारत में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस9, गैलेक्सी एस9 प्लस, जानें कीमत और ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Mar 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S9, Galaxy S9 Plus launched in India, Price, Specifications, Features
samsung galaxy S9

    सैमसंग ने भारत में अपने दोनों फ्लैगशिप गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस को लॉन्च कर दिया है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी S9 के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 57,900, 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 65,900 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी एस 9 प्लस के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 64,900 रुपये और 256GB वाले वेरियंट की कीमत 72,900 रुपये होगी।

    दोनों फोन 16 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, हालांकि फ्लिपकार्ट, एयरटेल और सैमसंग स्टोर से प्री-बुकिंग हो रही है। दोनों फोन के साथ HDFC डेबिट और क्रेडिट से पेमेंट पर 6,000 रुपये का कैशबैक, पेटीएम मॉल से खरीदने पर भी 6,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं सैमसंग भी एक्सचेंज के तहत 6,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S9, S9+ Airtel Online Store
    Samsung Galaxy S9, S9+ Airtel Online Store

    गैलेक्सी एस9 प्लस में 6.2 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। वहीं फोन में 6 जीबी रैम, 64/256GB स्टोरेज और 3500mAh की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का सुपर स्पीड डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S8 and the new Galaxy S9
    Samsung Galaxy S8 and the new Galaxy S9

    गैलेक्सी एस9 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आसपेक्ट रेशियो 18.5:9 है। वहीं फोन में 4 जीबी रैम, 64/256 जीबी की स्टोरेज और 3000mAh की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का सुपर स्पीड डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें