सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8+ भारत में लॉन्च, प्री बुकिंग पर फ्री में मिलेगा वायरलेस चार्जर

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Apr 2017 05:21 PM IST
samsung galaxy s8 and galaxy s8 plus launched in india know price and full specifications
सैमसंग गैलेक्सी एस8

    सैमसंग ने अब तक के सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन पर कंपनी की साख भी दांव पर है, क्योंकि सैमसंग गैलेक्सी एस के फ्लॉप होने के बाद कंपनी की मार्केट जरूर खराब हुई है। तो चलिए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की खासियत।

    सैमसंग गैलेक्सी S8, S8+ की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    samsung galaxy s8 Price
    samsung galaxy s8 Price

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका फ्रंट पर्चर f/1.7 है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- इन पांच मामलों में iPhone 7 से बेहतर है गैलेक्सी S8

    दोनों फोन के सीपीयू 10 फीसदी फास्टर होंगे। इन दोनों फोन में दुनिया का पहला 10 नैनोमीटर का प्रोससर है। दोनों फोन में वायरलेस चार्जिंग पैड है। दोनों फोन वाटर एंड डस्ट प्रुफ हैं। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। फिंगरप्रिंट के साथ-साथ आइरिस स्कैनर भी है। इनफिनिटी डिस्प्ले है। पैटर्न लॉक भी है। फेस रिकॉग्निशन, दोनों फोन में सैमसंग पे इनबिल्ट होंगे। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।

    5 मई से फोन की बुकिंग होगी, जबकि बुधवार से प्री बुकिंग होगी। फोन के साथ लॉन्च ऑफर के तहत फ्री में वायरलेस चार्जर पैड और एकेजी ईयरफोन मिलेगा। फोन की बुकिंग फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से होगी। दोनों फोन पांच कलर मिडनाइट ब्लैक, ऑर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड में मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 57,900 रुपये जबकि एस8 प्लस की कीमत 64,900 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें