Samsung Galaxy S20 FE की भारत में शुरू, मिलेगी 256GB की स्टोरेज
49,999 रुपये है Samsung Galaxy S20 FE की कीमतगैलेक्सी एस20 का फैन एडिशन है फोन32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस है फोन

विस्तार
सैमसंग के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 FE की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Samsung Galaxy S20 FE को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था, हालांकि ग्लोबल वेरियंट में 5जी सपोर्ट है लेकिन भारतीय वेरियंट को 4जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी एस 20 एफई, गैलेक्सी एस20 का फैन एडिशन है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा।
फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन के 4जी वेरियंट में Exynos 990 प्रोसेसर है। बता दें कि ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128/256 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
कैमरे की बात करें तो इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।