सैमसंग के इस फ्लैगशिप में मिल सकता है तीन रियर कैमरे का तोहफा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 07 Jul 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Smartphone may launch with tipple rear camera in MWC 2019
Samsung Galaxy S10

    अभी तीन रियर कैमरे के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने का गौरव हुवावे को ही प्राप्त है लेकिन अब इस मामले में सैमसंग का भी नाम जल्द ही जुड़ने वाला है। खबर है कि सैमसंग साल 2019 में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपना पहला ट्रिपल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा और इस फोन का नाम होगा सैमसंग गैलेक्सी एस10 होगा।

    लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग के इस ट्रिपल कैमरे वाले फोन को प्रीमियम और मिड रेंज दो वेरियंट में बाजार में उतारा जाएगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

    विज्ञापन

    हालांकि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सिर्फ प्रीमियम वेरियंट में मिलेगा, मिड रेंज वेरियंट में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट मिलेगा। बता दें कि वीवो ने हाल ही में भारत में दुनिया के पहले इन-डिस्प्ले वाले फोन वीवो एक्स21 को लॉन्च किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जर्मनी की एक वेबसाइट AllAboutSamsung की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रिपल कैमरे में से मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/1.5 से f/2.4 अपर्चर वाला होगा। इसके अलावा दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल को होगा जिसमें जूम लेंस होगा।

    कैमरे की डिजाइन की बात करें तो मुख्य कैमरा बीच में होगा और वाइड एंगल वाला लेंस दाहीनी ओर होगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस10 का एक वेरियंट डुअल रियर कैमरा वाला भी लॉन्च होगा जिसमें एक कैमरा 12 और दूसरा 16 मेगापिक्सल का होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें