Samsung Galaxy S10 Lite Review: फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला सैमसंग का बढ़िया मिडरेंज फोन

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Mar 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Lite Review in Hindi
Samsung Galaxy S10 Lite Review - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर देने की नियत से गैलेक्सी एस10 का लाइट वर्जन Samsung Galaxy S10 Lite को भारत में लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट का सीधा मुकाबला वनप्लस से है। सैमसंग ने गैलेक्सी एस10 लाइट में क्वॉलकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 दिया है। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। गैलेक्सी एस10 लाइट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि सैमसंग का यह फोन वनप्लस के फोन को कहां तक टक्कर देता है?

    Samsung Galaxy S10 Lite Review: कीमत

    Samsung Galaxy S10 Lite Review
    Samsung Galaxy S10 Lite Review - फोटो : amar ujala

    सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत भारत में 39,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 44,999 रुपये है। गैलेक्सी एस10 लाइट प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर दो दिनों तक के बैकअप का दावा किया गया है। फोन के साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन का वजन 186 ग्राम है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S10 Lite Review: डिजाइन और डिस्प्ले

    Samsung Galaxy S10 Lite Review
    Samsung Galaxy S10 Lite Review - फोटो : amar ujala

    सैमसंग के इस मिडरेंज फोन की डिजाइन कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए कई स्मार्टफोन की तरह ही है। सीधे शब्दों में कहें तो सैमसंग ने साल 2020 में जितने फोन लॉन्च किए सभी की डिजाइन काफी हद तक एक जैसी ही है। खैर, गैलेक्सी एस10 लाइट डिजाइन अच्छी है। फोन कॉम्पैक्ट है। एक हाथ से इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं है। टाइप-सी चार्जिंग और स्पीकर ग्रिल नीचे, पावर और वॉल्यूम बटन राइट में और सिम कार्ड ट्रे लेफ्ट में दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन फिनिशिंग ग्लास जैसी है। फिनिशिंग और बिल्ड क्वालिटी शानदार है। इस फोन में आपको हेडफोन जैक नहीं मिलेगा, लेकिन फोन के साथ बॉक्स में टाइप-सी हेडफोन जरूर मिलेगा। डिस्प्ले हर बार की तरह कमाल की है। वीडियो देखने और गेमिंग में आपको आनंद मिलेगा। कलर वास्तिवक नजर आते हैं। ऑटोब्राइटनेस भी ठीक से काम करता है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी बढ़िया है।

    Samsung Galaxy S10 Lite Review: कैमरा परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy S10 Lite Review
    Samsung Galaxy S10 Lite Review - फोटो : amar ujala

    Galaxy S10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा जो कि फोटो और वीडियो दोनों के साथ काम करेगा। सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के लिए कैमरे के साथ गिंबल का भी सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में दौड़ती कार से भी वीडियो शूट करने पर वीडियो में जर्क नहीं मिलेगा।

    Samsung Galaxy S10 Lite Review: फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला सैमसंग का बढ़िया मिडरेंज फोन

    उदाहरण के तौर पर समझें इसमें दिए गए ट्रिपल कैमरे में से बीच वाला कैमरा शूटिंग के दौरान मूवमेंट करता है यानी सब्जेक्ट फोकस के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है। फोटो क्वालिटी की बात करें तो सेल्फी से लेकर नाइट मोड तक कमाल का है। नीचे दिए फोटो में आप नाइट का कमाल देख सकते हैं। इमेज स्टेबलाइजेशन को लेकर कोई समस्या नहीं है। इसकी मदद से आप अच्छी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर सकते हैं, हालांकि कैमरा थोड़ा स्लो है। यदि आप लगातार (बैक टू बैक) फोटो क्लिक करेंगे तो आपको कैमरा स्लो मालूम पड़ेगा।

    Samsung Galaxy S10 Lite Review: फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला सैमसंग का बढ़िया मिडरेंज फोन
    Samsung Galaxy S10 Lite Review: फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला सैमसंग का बढ़िया मिडरेंज फोन
    Samsung Galaxy S10 Lite Review: फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला सैमसंग का बढ़िया मिडरेंज फोन
    Samsung Galaxy S10 Lite Review: फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला सैमसंग का बढ़िया मिडरेंज फोन
    Samsung Galaxy S10 Lite Review: फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला सैमसंग का बढ़िया मिडरेंज फोन

    फोटो में कलर और कॉन्ट्रास्ट को लेकर कोई शिकायत नहीं है। एक अपडेट आने के बाद कैमरा का परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हुआ है। कैमरे के साथ आपको लाइव फोकस वीडियो मोड भी मिलता है। मैक्रो लेंस भी बढ़िया है। कैमरे के साथ आपको 8एक्स डिजिटल जूम मिलता है। गैलेक्सी एस10 लाइट का नाइट मोड iqoo 3 के नाइट मोड से बेहतर है। कुल मिलाकर कहें तो सैमसंग ने पहली बार मिडरेंज में एक बढ़िया कैमरा वाला बाजार में उतारा है।

    Samsung Galaxy S10 Lite Review: परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy S10 Lite Review
    Samsung Galaxy S10 Lite Review - फोटो : amar ujala

    जहां तक परफॉर्मेंस का सवाल है तो इसमें आपको फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलता है जो कि फोन के हेवी इस्तेमाल में काफी मदद करता है। एप स्विचिंग में परेशानी नहीं होती है। एक साथ कई सारे एप्स खोलने पर भी फोन अटकता नहीं है। यूआई तो बढ़िया है ही, आप में से कई लोगों ने इस्तेमाल भी किया होगा। शुरुआत में चार्जिंग, बेंचमार्क टेस्टिंग और गेमिंग के दौरान फोन थोड़ा गर्म होता था लेकिन एक अपडेट के बाद अब इनमें से कोई भी समस्या नहीं है। अंटूटू बेंचमार्क पर इसको 422708 रेटिंग मिली है।

    Samsung Galaxy S10 Lite Review: फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला सैमसंग का बढ़िया मिडरेंज फोन

    लंबे समय तक अस्फाल्ट 9 जैसे हेवी गेम खेलने पर भी फोन गर्म और हैंग नहीं होता है। बैटरी लाइफ एक आम यूजर को दिनभर की मिल जाएगी। फास्ट चार्जिंग बढ़िया है। 45 मिनट से लेकर 60 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाता है। ऑडियो क्वालिटी कमाल की है। फोन के साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी है। इस फोन में आपको वायरलेस चार्जिंग और पावर शेयर नहीं मिलता है।

    फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले में है। गैलेक्सी एस10 लाइट का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पुराने फ्लैगशिप के मुकाबले फास्ट है लेकिन अन्य कंपनियों के फोन जितना फास्ट और सटीक नहीं है। फेस अनलॉक भी ठीक-ठाक है। तो कुल मिलाकर यदि आप गैलेक्सी एस10 लाइट खरीदते हैं तो आपको ब्रांड वैल्यू के साथ एक फ्लैगशिप फोन मिलता है। फोन आपको निराश नहीं करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें