13MP फ्रंट कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी On7 प्राइम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 17 Jan 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy On7 Prime launched in India with 13MP Front Camera, Know price and specification
Samsung Galaxy On7 Prime

    सैमसंग ने अपनी प्राइम सीरीज को भारत में आगे बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ऑन 7 प्राइम पेश किया है। इस फोन में सैमसंग ने सैमसंग पे मिनी का सपोर्ट दिया है। फोन के सबसे बड़े हाइलाइट की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं फोन की बॉडी पूरी तरह से मेटल की है। फोन मेंSamsung Mallफीचर है जिसकी मदद से गैलरी में मौजूद फोटो से ऑनलाइन शॉपिंग की जा सकेगी। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन से 20 जनवरी से होगी।

    Samsung Galaxy On7 Prime की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy On7 Prime
    Samsung Galaxy On7 Prime

    सैमसंग के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.6GHz का ऑक्टाकोर 7870 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज होगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में 4G, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, ANT+, माइक्रो-USB 2.0, 3300mAh की बैटरी और 3.5mm का ऑडियो जैक है।

    विज्ञापन

    फोन के 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,990 और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये है। यह फोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ जियो मनी से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा लेकिन कैशबैक के लिए 24 महीने तक 299 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें