सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 भारत में लॉन्च, कीमत 14,490 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 02 Jul 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy On6 launched in India With Infinity Display, Selfie Flash, Price, Specifications
Samsung Galaxy On6

    सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी। इसके अलावा फोन को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 की कीमत 14,490 रुपये है। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है जिसमें 15 प्रतिशत ज्यादा डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में कोई फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। यह फोन ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ फ्लिपकार्ट की ओर से 49 रुपये में फोन के सुरक्षा की गांरटी मिलेगी। फोन के साथ जियो की ओर से 2,750 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। फोन की बिक्री 5 जुलाई से होगी।

    सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 की स्पेसिफिकेशन और ऑफर

    Samsung Galaxy On6
    Samsung Galaxy On6

    सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.6 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में इनहाउस ऑक्टाकोर एक्सिनोज 7870 प्रोसेसर है जिसकी अधिकतम स्पीड 1.6GHz है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली T830 MP1 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन को चैट ओवर वीडियो है जिसकी मदद से आप वीडियो देखने कै दौरान भी आसानी से चैटिंग कर सकेंगे। यह फीचर इससे पहले लॉन्च हुए गैलेक्सी जे6, गैलेक्सी ए6 और 6 प्लस में दिया गया था। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। दोनों कैमरे का अपर्चर f/1.9 है और फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी आपको 3000mAh की मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें