नए गैलेक्सी ऑन स्मार्टफोन से बाजार में धमाल मचाने को तैयार सैमसंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 27 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy On Smartphone tipped to launch in India with Infinity Display Soon
samsung galaxy

    सैमसंग इंडिया जल्द ही इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ अपना एक नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही बिकेगा। फोन की लॉन्चिंग जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग के नए गैलेक्सी ऑन स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में इनहाउस एक्सिनोज प्रोसेसर मिलेगा जो कि सैमसंग के अधिकतर स्मार्टफोन में मिलता है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने जनवरी में गैलेक्सी ऑन7 प्राइम पेश किया जिसमें कंपनी ने मेक फॉर इंडिया फीचर नाम से सैमसंग मॉल दिया था। सैमसंग मॉल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का सपोर्ट है जिससे वह शॉपिंग में यूजर्स की काफी मदद करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि पिछले महीने में ही सैमसंग ने भारत में चार नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए6 प्लस, गैलेक्सी ए6, गैलेक्सी जे8 और गैलेक्सी जे6 शामिल हैं। इन फोन में कंपनी ने इनहाउस इनफिनिटी डिस्प्ले दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें