सैमसंग Galaxy M11 और Galaxy M01 भारत में हुए लॉन्च, दोनों डिवाइस में मिलेंगे शानदार फीचर्स
Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्चदोनों डिवाइस में मिले हैं शानदार फीचर्ससैमसंग गैलेक्सी एम11 की शुरुआती कीमत है 10,999 रुपये

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने बजट रेंज में गैलेक्सी एम11 (Samsung Galaxy M11) और गैलेक्सी एम01 (Samsung Galaxy M01) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को सैमसंग के दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले, शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिला है। इसके अलावा दोनों डिवाइस में एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी एम11 और एम01 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
सैमसंग गैलेक्सी एम11 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है। इसके अलावा गैलेक्सी एम01 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा गया है। इन दोनों स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और वायलेट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, दोनों डिवाइस की सेल आज दोपहर 3 बजे से अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू होगी।
सैमसंग गैलेक्सी एम11 में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।