Exclusive : सैमसंग गैलेक्सी M10, M20 की असली कीमत लीक, जेब पर नहीं पड़ेंगे भारी

सैमसंग 28 जनवरी 2019 को भारत में अपने एम सीरीज के 3 स्मार्टफोन लांच करने वाली है। सैमसंग के एम सीरीज के फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया से होगी और अमेजॉन पर इसका पेज भी लाइव हो गया है जिसमें आप फोन की डिजाइन और कुछ फीचर्स के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। वहीं लांचिंग से अमर उजाला के विश्वसनीय सूत्र ने सैमसंग गैलेक्सी एम10 और सैमसंग गैलेक्सी एम20 की वास्तिविक कीमत का पता लगाया है। आइए जानते हैं।
अमर उजाला ने अपने विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि सैमसंग के गैलेक्सी M10 स्मार्टफोन की कीमत 8,990 रुपये और M20 की कीमत 12,990 रुपये होगी।
बता दें कि इससे पहले भी एक रिपोर्ट लीक हुई थी जिसमें सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत 7,990 रुपये बताई गई थी जिसे हमारे सूत्रों ने खारिज कर दिया है।
बता दें कि सैमसंग एम सीरीज के 3 स्मार्टफोन को सबसे पहले भारत में ही 28 जनवरी को लांच करने वाली है जिनमें Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फीचर्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन यह जरूर कहा है कि गैलेक्सी एम सीरीज के स्मार्टफोन में शानदार डिस्प्ले के साथ दमदार प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा मिलेगा।
अभी तक लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.2 इंच की इनफिनिटी नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसे कंपनी ने इनफिनिटी वी नाम दिया है। इसके अलावा फोन में कंपनी का Exynos 7872 प्रोसेसर, 2 जीबी व 3 जीबी रैम मिलेग। फोन में एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस फोन में 3,400mAh की बैटरी होगी और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी मिलेगा और इसका वजन 160 ग्राम होगा।