Samsung का बजट स्मार्टफोन Galaxy M02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

सैमसंग ने एम सीरीज के तहत अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02s को नेपाल में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy M02s सात जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। सैमसंग का कहना है कि भारत में इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। Galaxy M02s की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
Samsung Galaxy M02s की कीमत
नेपाल में Samsung Galaxy M02s की कीमत 15,999 नेपाली रुपया यानी करीब 9,900 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन की बिक्री नेपाल में Daraz.com जैसे ऑनलाइन स्टोर से होगी। यह फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।
Samsung Galaxy M02s की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy M02s में एंड्रॉयड 10 आधारित सैमसंग वन यूआई है। फोन में 6.5 इंच की टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 GPU है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Samsung Big TV Days: स्मार्ट टीवी 20% का कैशबैक, फ्री में मिलेगा स्मार्टफोन
Samsung Galaxy M02s का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy M02s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए सैमसंग ने इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कैमरे के साथ ऑटो एचडीआर, डिजिटल जूम आदि जैसे फीचर्स हैं।
Samsung Galaxy M02s की बैटरी
बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो Samsung Galaxy M02s में 5000mAh की बैटरी है जो 15W की क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 4जी, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक और जीपीएस जैसे फीचर्स हैं।
- Samsung Big Tv Days Sale: स्मार्ट टीवी 20% का पर कैशबैक, फ्री में मिलेगा स्मार्टफोन
- Xiaomi Mi 10i भारत में हुआ लॉन्च, यह है 2021 का सबसे सस्ता 5G फोन
- Xiaomi MI 10i First Impression: पहली नजर में दीवाना बनाता है 2021 का पहला 5G फोन
- CES 2021: LG ने लॉन्च की अनोखी मुड़ने वाली डिस्प्ले, स्क्रीन से ही आएगी आवाज