Samsung Galaxy M02s भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Jan 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M02s Launched in India price and specifications
Samsung Galaxy M02s - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02s को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले Samsung Galaxy M02s को नेपाल में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M02s एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 5000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। Galaxy M02s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है। आइए जानते हैं सैमसंग के इस नए बजट स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...

    Samsung Galaxy M02s
    Samsung Galaxy M02s - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy M02s की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy M02s में एंड्रॉयड 10 आधारित सैमसंग वन यूआई है। फोन में 6.5 इंच की टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 GPU है। फोन में 3/4 जीबी रैम के साथ 32/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy M02s
    Samsung Galaxy M02s - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy M02s का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy M02s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए सैमसंग ने इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कैमरे के साथ ऑटो एचडीआर, डिजिटल जूम आदि जैसे फीचर्स हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें