Samsung Galaxy M02s सात जनवरी को भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

सैमसंग इंडिया जल्द ही अपनी एम सीरीज में नए मेंबर को जोड़ने वाला है। सैमसंग सात जनवरी को ‘Max Up’ इवेंट का आयोजन करने जा रहा है जिसमें Samsung Galaxy M02s को लॉन्च किया जाएगा। Galaxy M02s पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M01s का अपग्रेडेड वर्जन होगा। पहले खबर थी कि मैक्सअप इवेंट में कंपनी गैलेक्सी M12 या गैलेक्सी M62 को लॉन्च करेगी।
सैमसंग का दावा है कि Samsung Galaxy M02s एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन होगा जिसके साथ बड़ी डिस्प्ले के अलावा शानदार परफॉर्मेंस मिलेगी और कीमत भी बजट में होगी, हालांकि सैमसंग ने फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
फीचर्स की बात करें तो Galaxy M02s में 6.5 इंच की एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि प्रोसेसर के मॉडल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। Samsung Galaxy M02s में 4 जीबी रैम के मिलेगी।
अब जहां तक बैटरी और कनेक्टिविटी की बात है तो इस फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी का दावा 24 घंटे के बैकअप का है। सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर Samsung Galaxy M02s की माइक्रो साइट भी लाइव हो गई है।
बता दें कि 14 जनवरी को सैमसंग की गैलेक्सी एस21 सीरीज भारत में लॉन्च हो रही है। सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख का एलान कर दिया है। सैमसंग ने Samsung Galaxy S21 की लॉन्चिंग को लेकर मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। Samsung Galaxy S21 की भारत में लॉन्चिंग 14 जनवरी को ‘Unpacked 2021’ इवेंट में होने जा रही है।
कंपनी ने गैलेक्सी एस21 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर सोशल मीडिया पर टीजर भी जारी किया है। गैलेक्सी 21 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं जिनमें Galaxy S21, the Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra शामिल हैं। Samsung Galaxy S21 सीरीज की बिक्री फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा ऑफलाइन स्टोर से भी होगी। अमेजन और फ्लिपकार्ट ने प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया है।