कंफर्म: 28 जनवरी को भारत में लांच होंगे सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज के स्मार्टफोन

सैमसंग ने अपनी एम सीरीज के स्मार्टफोन की भारत में लांचिंग तारीख का ऐलान कर दिया है। सैमसंग ने अपने एक बयान में कहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के स्मार्टफोन 28 जनवरी को भारत में लांच होंगे और इनकी बिक्री अमेजॉन इंडिया व सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। बता दें कि सैमसंग के एम सीरीज के स्मार्टफोन पहली बार भारत में हीं लांच हो रहे हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फीचर्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन यह जरूर कहा है कि गैलेक्सी एम सीरीज के स्मार्टफोन में शानदार डिस्प्ले के साथ दमदार प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः सैमसंग के 3 व 4 रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती
बता दें कि नए साल की शुरुआत से ही सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के फोन के लांचिंग की चर्चाएं हैं। अभी तक लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एम सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम10, गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम30 लांच करेगी। वहीं गैलेक्सी एम50 की भी बेंचमार्क रिपोर्ट लीक हुई थी।
वहीं कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इन फोन के नाम क्रमशः Galaxy M1, Galaxy M2, Galaxy M3 और Galaxy M5 भी हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy M30 में सैमसंग का इनहाउस Exynos 7885 प्रोसेसर होगा और इसमें 4 जीबी रैम मिलेगी।
- रेल टिकट कैंसिल कराने पर कितना मिलेगा रिफंड, क्या है नियम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
- Vodafone लाया नया प्री-पेड प्लान, 69 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 96.6GB डाटा
- जियो टावर के नाम पर लगाया जा रहा लोगों को लाखों का चूना, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया फोन
- 15,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी