New Launch: सैमसंग ने लॉन्च किया नया लैपटॉप, मिलेगी डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले
डिवाइस में थंडरबोल्ट 4, HDMI 2.1, USB टाइप-A पोर्ट्स, 3.5mm हेडफोन जैक, और माइक्रोSD कार्ड रीडर जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं। यह एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक चल सकता है।

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए लैपटॉप Samsung Galaxy Book 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले Galaxy Book 5 Pro 360 को सितंबर में पेश किया गया था। Samsung Galaxy Book 5 Pro को नए इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। Samsung Galaxy Book 5 Pro के साथ Copilot+ का भी सपोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy Book 5 Pro को शुरुआत में दक्षिण कोरिया में 2 जनवरी 2025 से उपलब्ध कराया जाएगा। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy Book 5 Pro की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है। लैपटॉप को ग्रे और सिल्वर कलर में पेश किया गया है।
सैमसंग ने अपनी नई गैलेक्सी बुक 5 प्रो को दो साइज—14 इंच और 16 इंच में लॉन्च किया है। यह डायनामिक AMOLED 2X टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और विजन बूस्टर फीचर शामिल हैं। इस डिवाइस को इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर सीरीज 2 (कोडनेम: लूनर लेक) दिया गया है, जो डेडिकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) के साथ आता है। यह NPU 47 ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रति सेकंड (TOPS) तक की क्षमता रखता है।
- D Gukesh: गूगल ने बनाया खास डूडल, मनाया वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप के ग्रैंड फिनाले का जश्न
- Tech Tips: कोई इमेज AI से बनाई गई है या नहीं, सिर्फ एक क्लिक में ऐसे पहचानें
- WhatsApp में ऑटोमैटिक ट्रांसलेट हो जाएंगे मैसेज, आ रहा नया फीचर
- Gemini: गूगल ने लॉन्च किए जेमिनी के नए वर्जन, सिर्फ ये लोग कर सकते हैं इस्तेमाल