Samsung Galaxy A91 के लॉन्च से पहले जानकारी हुई लीक, मिलेगा पंचहोल डिस्प्ले का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 04 Dec 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A91 Renders Leaked Before Launch Know Price And Specifications
Samsung Galaxy A91 - फोटो : MobileSyrup / Twitter

    कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग जल्द ही लेटेस्ट ए सीरीज (2020) को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए91 जैसे डिवाइसेज को उतारा जा सकता हैं। हाल ही में गैलेक्सी ए91 स्मार्टफोन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कीमत, डिस्प्ले और कैमरे की जानकारी का खुलासा हुआ था। लीक रिपोर्ट की मानें तो लोगों को इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले और स्कवायर शेप कैमरा सेटअप (बैक पैनल में चार कैमरा) मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस डिवाइस को गैलेक्सी एस10 लाइट की तरह कुछ चुनिंदा मार्केट में पेश करेगी। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी ए91 की संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी गैलेक्सी ए91 में गैलेक्सी एस10 की तरह पंचहोल डिस्प्ले देगी। लेकिन कटआउट में देखा जा सकता है कि नए मॉडल का डिजाइन और लुक गैलेक्सी नोट 10 सीरीज से काफी मिलता-जुलता है। वहीं, दूसरी तरफ गैलेक्सी एस11 की लीक तस्वीरें देखें तो इसका डिजाइन भी गैलेक्सी ए91 से काफी मिलता है।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने एस11 में ग्लोसी फिनिश और पतले बेजल दिए हैं। हालांकि, अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए91 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पैरीस्कोप लेंस दिया जाएगा। लेकिन इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी गैलेक्सी ए91 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देगी। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा (तीन कैमरा) मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद होगा। साथ ही यूजर्स 8 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कंपनी गैलेक्सी ए91 में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दे सकती है। इसके अलावा 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें