सैमसंग गैलेक्सी ए50 में मिलेगी 4000mAh की बैटरी, 24MP का कैमरा भी मिल सकता है

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Wed, 02 Jan 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50 likely to Feature 4000mAh Battery
Demo

    सैमसंग नए साल में नई सीरीज के तहत कई सारे स्मार्टफोन लांच करने वाला है। सैमसंग के गैलेक्सी ए सीरीज का भी एक फोन सैमसंग गैलेक्सी ए50 लांच हो रहा है जिसे लेकर लगातार फीचर्स लीक हो रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के फोटो भी लीक हुए हैं। वहीं नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A50 में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी और 24 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा, हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि फोन में कितने लेंस होंगे।

    GalaxyClub.nl की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Samsung Galaxy A50 को 4000mAh की बैटरी के साथ लांच किया जाएगा। साथ ही इस फोन में 24 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। ऐसे में गैलेक्सी ए50 सैमसंग का दूसरा ऐसा फोन होगा जिसमें 4000mAh की बड़ी बैटरी होगी। इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 9 में 4000 एमएएच की बैटरी दी थी।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए50 की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी ए50 में एंड्रॉयड पाई 9.0, इनहाउस एक्सिनॉज 9610 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में इनफिनिटी ओ टाइप डिस्प्ले मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इसी महीने सैमसंग एम सीरीज के तहत भारत में अपने 4 स्मार्टफोन लांच करने वाला है जिनमें Galaxy M1, Galaxy M2, Galaxy M3 और Galaxy M5 शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy M30 में सैमसंग का इनहाउस Exynos 7885 प्रोसेसर होगा और इसमें 4 जीबी रैम मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें