Samsung Galaxy A11 को मिलने लगा One UI 3.1 का अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 May 2021 04:40 PM IST
सार

Settings > Software update > को फॉलो करके अपडेट चेक कर सकते हैं और फिर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A11 Getting Android 11 Based One UI 3.1 Update said Report
Samsung Galaxy A11 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन Samsung Galaxy A11 को One UI 3.1 का अपडेट मिलने लगा है जो कि एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A11 को यह अपडेट फिलहाल पनामा में मिल रहा है, उम्मीद है कि जल्द ही इसे अन्य देशों में भी जारी किया जाएगा। One UI 3.1 के साथ फोन को सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है, हालांकि यह भी तक राज ही है कि यह अपडेट अप्रैल का है या मई 2021 का। पिछले साल मार्च में लॉन्च होने के बाद Samsung Galaxy A11 को मिलने वाला यह बड़ा अपडेट है। फोन को एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किया गया था।

    इस अपडेट का दावा YTECHB की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट का वर्जन नंबर A115MUBU2BUE1 है, हालांकि अपडेट की साइज के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपडेट वाई-फाई नेटवर्क पर ही करें। यदि आपके पास भी यह फोन है तो आपको नोटिफिकेशन मिल ही गया होगा और यदि नहीं मिला है तोSettings > Software update >को फॉलो करके अपडेट चेक कर सकते हैं और फिर डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A11 की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर दिया गया है, लेकिन अब तक इसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, इस फोन को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A11 का कैमरा

    कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का पंचहोल कैमरा मिला है।

    Samsung Galaxy A11 की बैटरी

    कंपनी ने इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें