सैमसंग ने गलती से ट्विटर पर शेयर की गैलेक्सी नोट 8 की फोटो !

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jul 2017 03:55 PM IST
Samsung accidentally shared Galaxy Note 8 pic on Twitter
samsung galaxy note 8

    सैमसंग ने गलती से ट्विटर पर अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की फोटो शेयर कर दी है। सैमंसग से यह गलती अपने नए प्रोसेसर Exynos के प्रोमोशन के दौरान हुई है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को एप्पल आईफोन 8 का सबसे बड़ा कॉम्पिटिटर बताया जा रहा है। बता दें कि गैलेक्सी नोट 8 की लॉन्चिंग सितंबर में होने वाली है।

    दरअसल @SamsungExynos हैंडल से सैमसंग के नए प्रोसेसर Exynos 8895 का प्रोमोशनल ट्वीट किया गया है जिसमें एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन दिख रहा है। इस फोटो में दिख रहे स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 बताया जा रहा है।

    ट्विटर पर शेयर हुई फोटो को देखकर साफ पता चल रहा है कि फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले होगी और गैलेक्सी एस8 के मुकाबले बेहद ही कम बेजल (बॉर्डर) होगा। गैलेक्सी नोट 8 में 6.2 इंच की डिस्प्ले, डुअल कैमरा, 3300 mAh की बैटरी, खुद का Exynos 8895 प्रोसेसर और 6 GB रैम होगा। बताया जा रहा है गैलेक्सी नोट 8 कंपनी का अबतक का सबसे महंगा फोन होगा। इसकी कीमत $1,000 यानी करीब 72,000 रुपये तक हो सकती है।

    और पढ़ें...