Redmi Smart TV X55 First Impression: तस्वीरों में देखें कैसा है रेडमी का पहला स्मार्ट टीवी
Redmi Smart TV X सीरीज के 50 इंच वाले वेरियंट यानी X50 की कीमत 32,999 रुपये, X55 की कीमत 38,999 रुपये और आखिरी वेरियंट 65 इंच X65 की कीमत 57,999 रुपये है।

विस्तार
शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के तहत रेडमी के पहले स्मार्ट टीवी Redmi Smart TV X सीरीज को भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। Redmi Smart TV X को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है जिनमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच शामिल हैं। रेडमी के इन सभी टीवी में 4K HDR LED स्क्रीन है। इसके अलावा सभी में एंड्रॉयड 10 के साथ HDR और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट दिया गया है। Redmi Smart TV X सीरीज में पैचवॉल यूआई भी दिया गया है। सभी टीवी के फीचर्स एक ही हैं, फर्क सिर्फ साइज का है। Redmi Smart TV X सीरीज के टीवी की बिक्री 25 मार्च से अमेजन, शाओमी के स्टोर और एमआई होम से होगी। रेडमी स्मार्ट टीवी का मुकाबला अन्य ब्रांड के साथ-साथ अपने ब्रांड एमआई टीवी से भी है।
Redmi Smart TV X सीरीज: कीमत और डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो रेडमी स्मार्ट टीवी के फ्रंट पैनल की डिजाइन एमआई 4के टीवी जैसी ही है लेकिन बैक पैनल में थोड़ा बदलाव आपको नजर आएगा। बैक पैनल पर में पोर्ट्स की जगह भी बदली है। टीवी में फ्रेम काफी कम है और बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। टीवी के साथ मिलने वाले बॉक्स से आप छोट-छोटे डिजाइनर स्टूल भी बना सकते हैं। इसके लिए बॉक्स में ही डिजाइन बनी है जिसे आप काटकर स्टूल बना सकते हैं। टीवी स्लिम और स्लिक है।

टीवी को आप स्टैंड और वॉल माउंट दोनों तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। कीमत के मामले में रेडमी ने बाजार का कंप्टीशन बढ़ा दिया है। खुद Mi TV QLED के 55 इंच की कीमत और रेडमी स्मार्ट टीवी के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत में करीब 20 हजार रुपये का अंतर है। Redmi Smart TV X सीरीज के 50 इंच वाले वेरियंट यानी X50 की कीमत 32,999 रुपये, X55 की कीमत 38,999 रुपये और आखिरी वेरियंट 65 इंच X65 की कीमत 57,999 रुपये है।

Redmi Smart TV X सीरीज: डिस्प्ले
Redmi Smart TV X सीरीज के सभी मॉडल में डॉल्बी विजन और HDR10+ का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें रियलिटी फ्लो है जो कि शाओमी के किसी टीवी में पहली बार दिया गया है। इसमें विविद पिक्चर इंजन दिया गया है ताकि लोगों को बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी मिल सके। पहली नजर में टीवी की पिक्चर क्वॉलिटी बेहतरीन है। 4के वीडियो देखने में किसी तरह का कोई क्लिच या अटकने जैसी शिकायत नहीं है।


Redmi Smart TV X सीरीज: सॉफ्टवेयर, स्पीकर और रिमोट
टीवी में एंड्रॉयड 10 है और स्टॉक एंड्रॉयड टीवी लॉन्चर के साथ गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। शाओमी के अन्य टीवी के साथ इसमें भी पैचवॉल यूआई दिया गया है। टीवी में गूगल क्रोमकास्ट इनबिल्ट है। इसके अलावा इस टीवी में एमआई होम एप का सपोर्ट दिया गया है जो कि स्मार्ट होम डिवाइस (IoT) के लिए है यानी टीवी से ही आप अपने कमरे में लगे किसी स्मार्ट बल्ब को कंट्रोल कर सकते हैं। टीवी में 30वॉट का स्पीकर दिया गया है। टीवी में किड्स मोड भी दिया गया है।



टीवी में 64 बिट का क्वॉडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है। रिमोट में कोई खास बदलाव नहीं नजर आएगा। नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो के लिए अलग से बटन दिए गए हैं। गेमिंग के लिए इसमें ऑटो लो लैटेसी मोड (ALLM) है। कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में तीन HDMI 2.1 पोर्ट हैं जिनके साथ eARC का सपोर्ट है। इसके अलावा दो USB पोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई, ऑप्टिकल, 3.5mm का ऑडियो जैक और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। साउंड फॉर्मेट के रूप में टीवी के साथ डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस, eARC और DTS वर्चुअल का सपोर्ट है। टीवी में 30वॉट का स्पीकर दिया गया है, हालांकि आवाज MI QLED 4K टीवी के मुकाबले कमजोर है।
इस टीवी के फुल रिव्यू के साथ हम जल्द आपसे मिलेंगे।