Redmi के तीन स्मार्ट फोन हुए 500 रुपये तक महंगे, देखें लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 May 2020 07:04 PM IST
सार

रेडमी के तीन स्मार्टफोन हुए महंगेरेडमी नोट 8, रेडमी 8, रेडमी 8ए डुअल की कीमतें बढ़ींरेडमी नोट 8 हुआ 500 रुपये महंगा

Redmi Note 8, Redmi 8, Redmi 8A Dual Price Hiked in India Hiked Once Again
redmi note 8 - फोटो : amazon

    विस्तार

    शाओमी ने एक बार फिर से झटका देते हुए अपने तीन स्मार्टफोन महंगे कर दिए हैं जिनमें रेडमी नोट 8, रेडमी 8, रेडमी 8ए डुअल शामिल हैं। इससे पहले अप्रैल में नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद भी इन फोन की कीमतों में इजाफा हुआ था। रेडमी नोट 8 जहां 500 रुपये महंगा हुआ है, वहीं रेडमी 8ए और रेडमी 8ए डुअल की कीमतों में 300 रुपये का इजाफा हुआ है।

    तीनों फोन की नई कीमतें

    redmi note 8
    redmi note 8 - फोटो : amazon

    कटौती के बाद रेडमी नोट 8 की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये हो गई है जो कि पहले 10,999 रुपये थी, हालांकि 6 जीबी रैम वेरियंट अभी भी 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन को पिछले साल 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। रेडमी 8 की शुरुआती कीमत अब 9,299 रुपये और रेडमी 8ए डुअल की 7,299 रुपये हो गई है।

    Redmi Note 8 की स्पेसिफिकेशन

    redmi note 8
    redmi note 8 - फोटो : amazon

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,340×1,080 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    Redmi Note 8 का कैमरा

    कंपनी ने रेडमी नोट 8 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।

    Redmi Note 8 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, 4G VoLTE और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें