108MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हो सकता है Redmi Note 10

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Oct 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Redmi Note 10 to launch in India with 108 Megapixel Main Camera
Redmi Note 10 FOR DEMO - फोटो : MI.COM

    शाओमी का नया स्मार्टफोन Redmi Note 10 भारत आने को तैयार है। अब एक लीक रिपोर्ट से पता चला है कि Redmi Note 10 को भारत में 108 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा और यदि वाकई ऐसा होता है तो Redmi Note 10 रेडमी का भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि Redmi Note 10 का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन का मॉडल नंबर J17 होगा। इस फोन में एक मैक्रो लेंस भी होगा।

    विज्ञापन

    वहीं Weibo पर एक अन्य टिप्सटर ने दावा किया है कि Redmi Note 10 सीरीज का मॉडल नंबर M2007J17C होगा और इस मॉडल नंबर वाले फोन की लॉन्चिंग अक्तूबर में किसी भी वक्त हो सकती है। शाओमी के इस फोन में 5जी का सपोर्ट मिल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले महीने ही भारतीय टिप्सटर अभिषेक यादव ने कहा था कि Redmi Note 10 कोई नया फोन नहीं होगा, बल्कि Mi 10T Lite का रिब्रांडेड वर्जन होगा जिसकी ग्लोबल लॉन्चिंग बीते सितंबर में हुई है। इस फोन का मॉडल नंबर भी M2007J17C ही है, हालांकि शाओमी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें