Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Mar 2021 06:28 PM IST
सार

Redmi Note 10 Pro Max की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये128 जीबी तक की मिलेगी स्टोरेज108 मेगापिक्सल का है क्वॉड कैमरा सेटअप

विज्ञापन
Redmi Note 10 Pro Max First Impressions price in India specifications and more
Redmi Note 10 Pro Max First Impressions - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    शाओमी ने अपनी Redmi Note 10 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है। Redmi Note 10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और शामिल हैं। Redmi Note 10 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इनमें से Redmi Note 10 Pro Max शाओमी का अब तक सबसे स्टाइलिश और पावरफुल मिडरेंज स्मार्टफोन कहा जा रहा है। आइए देखते हैं पहली नजर में कैसा है यह स्मार्टफोन?

    ये भी पढ़ें: Redmi Note 10 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 11,999 रुपये

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: डिजाइन

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह फोन तीन कलर में मिलेगा जिनमें विंटेज ब्रोंज, ग्लैशियल ब्लू और डार्क नाइट शामिल हैं। इनमें से विंटेज ब्रोंज रेडमी का सबसे खूबसूरत फोन है और यही हमारे पास है। इसके अलावा इस कलर में भारतीय बाजार में आने वाला यह पहला फोन है।

    विज्ञापन
    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    फोन की बॉडी ग्लास है और रियर कैमरा सेटअप की डिजाइन अनोखी है या यूं कहें तो एक ही कैमरा सेटअप में दो डिजाइन है। पहले हिस्से में एक लेंस और दूसरे हिस्से में तीन लेंस हैं। वहीं साइड में छोटी सी लेकिन पावरफुल फ्लैश लाइट दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    फोन का बैक पैनल फ्रोस्टेड फिनिश और ग्रेडियंट वाला है जिसका कलर रौशनी पर बदलता है। फिनिशिंग और बिल्ड क्वॉलिटी जबरदस्त है लेकिन फोन हाथ से फिसलता बहुत है, हालांकि शाओमी ने फोन के साथ बॉक्स में बैक कवर भी दिया है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। नीचे की ओर एक ही स्पीकर ग्रिल है जो कि राइट में है। सेंटर में टाईप-सी पोर्ट है। सिम कार्ड स्लॉट लेफ्ट में, वॉल्यूम बटन राइट में और हेडफोन जैक ऊपर की ओर है।

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: डिस्प्ले

    6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है, जिसका फायदा आपको कड़ी धूप में मिलेगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ वाइड वाइन एल1 का सपोर्ट भी है। ऐसे में आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियो भी आराम से देख सकेंगे।

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का सैमसंग HM2 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन
    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    कैमरे के साथ नाइट मोड 2.0, VLOG मोड, मैजिक क्लोन मोड, लॉन्ग एक्सपोजर, वीडियो प्रो मोड और डुअल वीडियो मोड मिलेगा। कैमरे के साथ 10एक्स जूम मिलता है। इसके अलावा आप रियर कैमरे से 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। वहीं सेल्फी कैमरे से भी आप 30fps पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: परफॉर्मेंस

    फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। इस प्रोसेसर को 8nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.3GHz है। Redmi Note 10 Pro Max में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। एड्रेनो 618 जीपीयू की मदद से आप इस फोन पर आप हाई क्वॉलिटी गेम का आनंद ले सकते हैं।

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। फोन में हाई रिजॉल्यूशन स्पीकर है और इसका वजन 192 ग्राम है। फोन के फुल रिव्यू के साथ हम जल्द ही आपसे मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें