Realme के नए ब्रांड DIZO के दो फीचर फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, डिजाइन आई सामने
फिलहाल इस ब्रांड के तहत दो फीचर फोन के लॉन्च होने की खबर है जिनमें DIZO Star 500 और Star 300 शामिल हैं। इन दोनों फोन को चीन से 3C और FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। सर्टिफिकेशन से फोन की पूरी डिजाइन भी सामने आई है और कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है।

विस्तार
Realme ने हाल ही में अपने नए ब्रांड DIZO को पेश किया है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इस ब्रांड के तहत जल्द ही इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। DIZO GoPods और DIZO वॉच को हाल ही में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया है। कहा जा रहा है कि DIZO GoPods, Realme Buds Air 2 का री-ब्रांडेड और DIZO वॉच Realme Watch का री-ब्रांडेड वर्जन है। इसके अलावा खबर यह भी आ रही है कि DIZO ब्रांड के तहत दो फीचर फोन भी लॉन्च होंगे। आइए जानते हैं...
कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि DIZO ब्रांड के तहत अधिकतर प्रोडक्ट रियलमी के ही लॉन्च होंगे जिन्हें री-ब्रांडेड के तौर पर पेश किया जाएगा। फिलहाल इस ब्रांड के तहत दो फीचर फोन के लॉन्च होने की खबर है जिनमें DIZO Star 500 और Star 300 शामिल हैं। इन दोनों फोन को चीन से 3C और FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। सर्टिफिकेशन से फोन की पूरी डिजाइन भी सामने आई है और कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है।
पहले DIZO Star 500 की बात करें तो इसमें फिजिकल कीबोर्ड मिलेगा और यह एक फीचर फोन होगा। इसमें बड़ी डिस्प्ले होगी और डुअल सिम का सपोर्ट होगा, लेकिन कनेक्टिविटी डुअल बैंड 2G की होगी। फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा भी होगा और उसके नीचे DIZO की ब्रांडिंग होगी। फोन में 1830mAh की बैटरी होगी और मेमोरी कार्ड का भी सपोर्ट होगा।
दूसरी तरफ DIZO Star 300 की डिजाइन भी बेसिक है। इसमें पहले वाले मॉडल के मुकाबले छोटी डिस्प्ले मिलेगी। इसमें भी सिंगल रियर कैमरा और फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में बड़ा स्पीकर ग्रिल मिलेगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि इसमें शानदार म्यूजिक क्वॉलिटी मिलेगी। इस फोन में भी डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा जो कि 2G नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 2500mAh की बैटरी मिलेगी।
- Big News: आज से एंड्रॉयड टीवी पर दिखेगा अमीरों की शान एपल टीवी, ‘लाइजीज स्टोरी’ का बेसब्री से इंतजार
- Twitter तीन नए टूल पर कर रहा काम, फर्जी खबरों को पहचानना होगा आसान
- लीक रिपोर्ट: 18 जून को भारत में लॉन्च हो सकता है पबजी का नया अवतार Battlegrounds Mobile India
- PUBG Mobile और Free Fire इस देश में जल्द हो सकते हैं बैन