Realme MagDart वायरलेस चार्जर हुआ लॉन्च, एपल MagSafe का है कॉपी
Realme MagDart पिछले साल लॉन्च हुए Apple MagSafe चार्जर जैसा ही है लेकिन इसकी चार्जिंग स्पीड अधिक है। Realme MagDart के साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।

विस्तार
रियलमी ने अपने वायरलेस चार्जर Realme MagDart को लॉन्च कर दिया है। इससे मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस चार्ज हो सकेंगी। Realme MagDart पिछले साल लॉन्च हुए Apple MagSafe चार्जर जैसा ही है लेकिन इसकी चार्जिंग स्पीड अधिक है। Realme MagDart के साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।
रियलमी ने दो अन्य चार्जर भी पेश किए हैं जिनमें 15W MagDart चार्जर और MagDart पावरबैंक शामिल हैं। इन प्रोडक्ट के अलाव कंपनी ने अपना कॉन्सेप्ट फोन Realme Flash भी दिखाया है। रियलमी फ्लैश पहला एंड्रॉयड फोन है जिसके साथ मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इनमें से किसी भी प्रोडक्ट की कीमत के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।
Realme MagDart को एंड्रॉयड फोन के बैक पैनल पर अटैच किया जा सकेगा जिससे फोन चार्ज होगा, हालांकि MagDart चार्जिर को एक वायर के जरिए ही पावर से कनेक्ट करना होगा। रियलमी ने MagDart वॉलेट, MagDart ब्यूटी लाइट और MagDart केस भी पेश किए हैं जो कि खासतौर पर Realme GT के लिए है।
50W MagDart वायरलेस चार्जर के साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। Realme MagDart को दुनिया का सबसे फास्ट मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर कहा जा रहा है। OnePlus के पास भी 50W की वायरलेस चार्जिंग है जो कि Warp Charge 50 वायरलेस चार्जर के साथ मिलता है, हालांकि यह मैग्नेटिक नहीं है।
Realme 50W MagDart वायरलेस चार्जर के साथ एक्टिव कूलिंग फीचर है जिसके साथ कूलिंग फैन है। इस चार्जर के साथ 1.5mm का मैग्नेट है। Realme 15W MagDart चार्जर महज 3.9mm पतला है और इसकी स्पीड Apple MagSafe जैसी ही है।
MagDart पावरबैंक एक पोर्टेबल पावरबैंक है जिसकी मदद से Realme Flash को आराम से चार्ज किया जा सकता है। रियलमी फ्लैश फोन के बैक पैनल पर इस पावरबैंक को रखते ही फोन चार्ज होने लगेगा। यह पावरबैंक टू वे चार्जिंग के साथ आता है यानी खुद वायरलेस टेक्नोलॉजी की मदद से चार्ज होता है और दूसरी डिवाइस को वायरलेस चार्जिंग की मदद से चार्ज करता है। MagDart Beauty लाइट 60 एलईडी के साथ आता है। इसे खासतौर पर सेल्फी के शौकीनों के लिए बनाया गया है।
- Jio Update: अब जियो के ग्राहक टीवी से कर सकेंगे वीडियो कॉल, जानें इस नए फीचर के बारे में
- इंतजार खत्म: WhatsApp में आ गया शानदार अपडेट, एक बार देख लेने के बाद गायब हो जाएंगे मैसेज
- Dizo GoPods D Review: कम कीमत में बढ़िया ईयरबड्स
- How to Schedule mail: मोबाइल एप और डेस्कटॉप पर ईमेल कैसे शेड्यूल करें, जानें पूरी प्रोसेस